लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- तहसील मुख्यालय से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित खंजननगर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मितौली से खंजननगर नहर पटरी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण शुरु कराया गया है। ठेकेदार को नोटिस जारी होने के बाद शुरू हुए निर्माण से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मितौली-खंजननगर नहर पटरी मार्ग के निर्माण की मांग पिछले कई दशकों से की जा रही थी। लेकिन अब जाकर यह सपना साकार होता नजर आ रहा है। पहले यह सड़क मंडी समिति की थी जो काफी जर्जर थी। तत्कालीन सांसद रेखा वर्मा ने इसे पीडब्ल्यूडी में परिवर्तित कराया था। लोकसभा चुनाव के दौरान सड़क निर्माण का टेंडर जारी हुआ था। लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। खंजननगर निवासी अवधेश कुमार उर्फ पप्पू तभी से सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.