हाथरस, अक्टूबर 14 -- हाथरस। दिवाली को लेकर विद्वानों में अलग अलग मतभेद हैं। कुछ विद्वान दिवाली पर्व 20 को तो कुछ विद्वान 21 को मनाने की बात कह रहे हैं। हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार प्रमुख त्योहार है। पूरे साल लोग इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पांच दिनों तक चलने वाला महापर्व है। इस बार दिवाली का पर्व अधिकांश विद्वानों के मत के अनुसार बीस अक्तूबर को मनाया जाएगा। आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी सोमवार को 20 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दीपावली मनाई जाएगी। उदया तिथि में अमावस्या मंगलवार 21 तारीख की है किंतु मंगलवार को व्यापारियों के लिए पूजन करना धन विनाशक रहेगा। इसलिए 20 अक्तूबर दिन सोमवार को ...