कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- मंझनपुर, संवाददाता एक जनवरी यानि नया साल और भी ज्यादा खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यही नहीं इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र के साथ रवि योग का संयोग रहेगा। इसके अलावा धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल तथा वैभव के कारक शुक्र मौजूद रहेंगे। यही कारण है कि एक जनवरी धार्मिक ही नहीं बल्कि, ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद कल्याणकारी रहेगा। ऐसे में कुछ कार्यों को करने से पूरे साल अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति की संभावना बनी रहेगी। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, नववर्ष के पहले दिन पूजा-पाठ करना अत्यंत शुभ होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि वास करती है और साधक का भाग्योदय भी होता है। चूंकि, इस वर्ष एक जनवरी को प्रदोष व्रत है। इसलिए भगवान शिव की उपासना कर जलाभिषेक करना लाभक...