हाथरस, फरवरी 13 -- हाथरस। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव व शक्ति के मिलन के प्रतीक का पर्व है। यह पर्व रविवार को जिलेभर में मनाया जाएगा। इस बार शिवरात्रि पर कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। महाशिवरात्रि पर उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां चल रही है। वहीं काफी संख्या में गंगाघाटों से कांवड़ लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान ब्रज की देहरी पर भक्ति की बयार बहेगी। आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। 15 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम सात बजकर 48 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। यह योग जीवन के सभी कार्यों में सफलता और उन्नति का संकेत देता है। इसके अलावा व्यतीपात और वरियान योग बन रहा है। मंत्र जाप के लिए अत्यंत प्रभावशाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.