अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाने में अच्छे मुहूर्त में गिरा जाने वाला पर्व फुलेरा दूज आज है। फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर अबूझ मुहूर्त के खूब विवाह होंगे। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि कल शाम 4:57 मिनट से शुरु हो चुकी है जो कि आज दोपहर 3:58 मिनट तक रहने के चलते आज फुलेरा दूज मनाई जाएगी। इस बार साध्य के साथ सिद्ध योग का निर्माण होने के चलते अत्यंत शुभ रहेगी। सिद्ध योग रात 8:42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद साध्य योग आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा ग्रहों की स्थितियों के हिसाब से लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, शुक्रादित्य योग का भी निर्माण भी हो रहा है। यह दिन शादी, सगाई...