गाजीपुर, मार्च 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। रात 11.26 से 12.30 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में 2281 स्थानों पर होलिका जलाई गई। शुक्रवार को 28 जगहों से होली जुलूस निकाली जाएगी। इन जुलूसों के दौरान दारोगा और सिपाही तैनात रहेंगे। नगर के लालदरवाजा, लंका सिंचाई विभाग चौराहा, मोहनपुरवा, गोराबाजार, नवाबगंज आदि जगहों पर होलिका दहन किया गया। यहां होलिका कंडे और उपले से सजाई गई थी। यजमानों ने मुहूर्त में आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से होलिका दहन किया। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होलिका दहन के बाद जिले में चहुंओर लोगों के सिर पर रंगोत्सव की धूम चढ़कर बोलने लगी। जोगीरा...सारा... रारा की धुन गूंजने लगी। गली और मोहल्लों में होली के गीत गूंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.