अररिया, फरवरी 8 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर के सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तित्व शुभाशीष कोइराला सेंटर फॉर डेमोक्रेटिक इंजीनियर्स (सीडेन) मोरंग के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। सीडेन मोरंग का विराटनगर में सम्पन्न प्रथम अधिवेशन ने सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तित्व कोइराला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया। भारत के बेंगलुरु से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाले कोइराला नेपाल के खेलकूद क्षेत्र में परिचित नाम हैं। कुछ समय पहले विराटनगर में कोइराला के नेतृत्व में विराट गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता भव्य रूप से सम्पन्न हुई थी। विराटनगर महानगरपालिका द्वारा विराट गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने के बावजूद भी कोइराला के नेतृत्व में गोल्ड कप भव्य रूप से सम्पन्न हुआ था। संस्था में श्याम नारायण यादव उपाध्यक्ष, ...