नई दिल्ली, जून 10 -- भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जल्द ही एक्सिओम स्पेस के Ax-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करेंगे। वह ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे और जीरो ग्रेविटी में रहकर रिसर्च कार्य करेंगे। यह मिशन भारत और एक्सिओम स्पेस के बीच हुए एक सरकारी कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है। इसके लिए भारत ने करीब 70 मिलियन डॉलर (लगभग 538 करोड़ रुपये) चुकाए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, यह राशि न केवल शुभांशु शुक्ला की सीट के लिए है, बल्कि उनके और उनके बैकअप अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर की ट्रेनिंग के लिए भी खर्च की गई है। यह राशि एक्सिओम स्पेस, नासा और स्पेसएक्स के साथ मिलकर इस मिशन को अंजाम देने के लिए दी गई है। हालांकि यह पैसे ब्लू ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.