रुद्रपुर, फरवरी 2 -- दिनेशपुर। समाजसेवी हरिदास मंडल जी के कार्यालय में शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद, उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष पद पर शुभम वाधवा की नियुक्ति पर हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शुभम वाधवा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। वहीं, शुभम वाधवा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।इस अवसर पर समाजसेवी हरिदास मंडल शिवम् शर्मा, राहुल कन्नौज...