वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडिनयुक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री के मास्टर माइंड शुभम जायसवाल के बादशाहबाग कॉलोनी और प्रह्लाद घाट स्थित आवास पर ईडी लखनऊ की टीम ने बुधवार को नोटिस चस्पा किया। पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत जारी चार पेज की नोटिस में शुभम जायसवाल को आठ दिसंबर को ईडी दफ्तर में सुबह 10: 50 पर कागजात के साथ पेश होने का निर्देश है। मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने के बाद ईडी की टीम वाराणसी पहुंची और सबसे पहले सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाहबाग कॉलोनी स्थित शुभम जायसवाल के नए मकान पर गई। काफी देर दस्तक देने के बाद उसकी मां ने दरवाजा खोला, जिसके बाद ईडी अधिकारियों ने पीएमएलए के तहत चार पेज की नोटिस उन्हें रिसीव कराई। नोटिस में शुभम जायसवाल को 8 दिसंबर को निर्धारित समय पर लखनऊ स्थित ईडी दफ्तर में सभी संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.