वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में सरगना शुभम जायसवाल के सिंडीकेट के प्रमुख तीन सदस्यों समेत पांच आरोपियों को मिर्जापुर के भोरसर लिंक रोड से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कोतवाली परिसर स्थित कार्यालय में रविवार को इसकी जानकारी दी। आरोपियों में अमित जायसवाल, दिवेश जायसवाल, अंकुश सिंह पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित था। पांचों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी था। सभी नेपाल भागने के फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में सोनिया के काजीपुरा खुर्द निवासी अमित जायसवाल, खोजवां निवासी दिवेश जायसवाल, अंकुश सिंह, घनश्याम मौर्या, भेलूपुर के नवाबगंज का अभिनव यादव हैं। आरोपियों ने बोगस फर्म खोलकर शुभम के पिता की फर्म शैली ट्रेडर्स से 25 लाख शीशी से अधिक कफ सिरप की खरीद कागजों पर की। इसके जरिये ...