चम्पावत, जुलाई 25 -- यहां पत्रकार प्रेस परिषद की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शुभम गौड़ अध्यक्ष एवं राजीव गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। टनकपुर में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने बताया कि सर्वसम्मति से टनकपुर नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुष्कर महर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद जोशी को सचिव, नवीन भट्ट को संगठन मंत्री बनाया गया। संरक्षक मंडल में चमन भदौरिया, शंकर जोशी और आबिद सिद्दकी को शामिल किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी एक सितंबर से पत्रकार प्रेस परिषद के सदस्यों को बार कोड जारी किया जाएगा। जिससे उन्हें भारत वर्ष में टोल फ्री सुविधा मिलेगी। साथ ही 2.25 लाख का स्वास्थ बीमा किया जाएगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...