नई दिल्ली, जनवरी 2 -- पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने शुभमन गिल के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। योगराज सिंह ने बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह नहीं देने पर न केवल चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया, बल्कि दिग्गज कपिल देव का उदाहरण देते हुए दशकों पुराने विवाद को फिर से हवा दे दी है। भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल टी20 टीम के भी नियमित सदस्य रहे हैं लेकिन आगामी विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। उनका फॉर्म भी टीम से बाहर होने की वजहों में रहा। योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए शुभमन गिल का पक्ष लेते हुए कहा कि जो खिलाड़ी टीम का उप-कप्तान रह चुका हो, उसे महज 4-5 खराब पारियों के आधार पर बाहर करना नाइंसाफी है। उन्होंने कहा, ''शुभमन गिल एक उप-कप्तान है। उसे ...