नई दिल्ली, जून 19 -- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टेस्ट लीड्स में 20 जून से खेला जाना है। मगर इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय कैंप से बुरी खबर सामने आ रही है। लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे करुण नायर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। प्रैक्टिस के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद उनके पेट पर जाकर लगी। करुण नायर ने कुछ देर तो बैटिंग करना जारी रखा, मगर वह सहज नहीं दिखे। कुछ देर बाद उन्होंने प्रैक्टिस बंद कर दी और उन्हें फिजियो के साथ देखा गया। करुण नायर की यह चोट कितनी गंभीर है अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- गजब! इंग्लैंड में रात 8:15 बजे सूरज की रोशनी ने किया परेशान; रोकना पड़ा मैच करुण नायर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मार्च 2017 में खेला था। 8 साल बाद उन्होंने अब भारतीय टीम में वापसी की है और उनके पहले टेस्ट की प्लेइं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.