कुशीनगर, जनवरी 6 -- कुशीनगर। नगर पंचायत कप्तानगंज के कुछ वार्डों में हैंडपंप से निकलने वाला जल इस कदर खराब हो चुका है कि उसे पीना तो दूर, जीवनोपयोगी अन्य ज़रुरतें भी पूरी नहीं की जा सकतीं। रेलवे स्टेशन के बगल वाले वार्ड नंबर-6 एकलव्य नगर झझवा टोला तथा स्टेशन के सामने वाले झझवा टोला के सैकड़ों परिवारों के लोग पीने के शुद्ध जल के लिए रेलवे लाइन पर जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं और रेलवे स्टेशन से पानी भरकर लाते हैं। झझवा टोला समेत दो वार्डों में फैले सुभाषनगर, लाल चौक तथा किसान चौक क्षेत्र के अधिकांश लोग भी शुद्ध पेयजल के लिए रेलवे स्टेशन का चक्कर लगाने को विवश हैं। लोगों की यह समस्या नई नहीं, अपितु दशकों पुरानी है। कुछ वर्ष पहले जब कप्तानगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला तथा करीब इसी दौरान नगर पंचायत का सीमा विस्तार हुआ था तो लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.