नवादा, फरवरी 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के मोतनाजे गांव पहुंचकर डैम (गंगाजी राजगृह जलाशय) का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय परिसर का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके पिछले निर्देशों के अनुसार जलाशय की सुरक्षा हेतु चारों ओर लोहे की जाली (बाड़) लगाई जा चुकी है। इस पर मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि गंगा जल आपूर्ति योजना के माध्यम से गया, बोधगया, नवादा और राजगीर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लोगों को शुद्ध पानी की आपूर्ति निरंतर और निर्बाध रूप से की जाए। जलाशय परिसर को व्यवस्थित, स्वच्छ और पूरी तरह से पर्यावरण ...