चंदौली, जनवरी 10 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत इलिया एवं हाटा ग्राम पंचायत में केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। धन के अभाव में ओवरहेड टैंक निर्माण से लेकर पाइप लाइन बिछाने का काम लटक गया है। योजना के तहत गांव की प्रत्येक गली और मोहल्ले में सड़कों को खोदकर पानी की पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा गड्ढों को आज तक भरा नहीं गया। इससे गांव की सड़कें जर्जर हो गई हैं और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण चंद्रभूषण का कहना है कि पाइपलाइन डालने के बाद 18 माह बीत चुके हैं। बावजूद इसके न तो सड़क की मरम्मत की गई और न ही घरों तक पानी पहुंचा। जगह-जगह खुले गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के समय इ...