कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर में जलापूर्ति व्यवस्था 'इंदौर' न बने इसको लेकर जलकल पूरी तरह सक्रिय है। करीब 10 दिन से लगातार व्यवस्था में सुधार जारी है। रविवार को भी शहर में नौ स्थानों पर लीकेज की मरम्मत की गई। इसके साथ ही अधिकारियों ने सात मलिन बस्तियों का निरीक्षण भी किया। सरकार की दो टूक है कि हर हाल में हर घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए। जहां कहीं भी सीवर चोक होने या पाइप लाइन लीकेज से जलापूर्ति दूषित होने की संभावना हो, उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। सरकार के आदेश के क्रम में जलकल के अफसर सुबह से शाम तक शहर में जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। इसके अलावा पाइप लाइनों की मरम्मत के साथ, ओवरहेड टैंक की सफाई का भी काम किया जा रहा है। स्थानीय जनता भी हर रोज अपने क्षेत्र में लीकेज व दूषित जल की शिक...