देवघर, जुलाई 1 -- शुद्धीकरण के नाम पर बुजूर्ग महिला के हाथ से सोने का कंगन निकालकर उच्चका भाग गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के राजबाड़ी रोड निवासी एक बुजूर्ग महिला दवा लेने के बाजार निकली थी। रास्ते में दो उच्चकों ने महिला को रोका। उच्चकों ने महिला को बताया कि आप जो कंगन पहनी हैं, उसे शुद्धिकरण कराया है। महिला ने कहा ने कि शुद्धिकरण क्या होता है। उच्चकों ने महिला को कहा कि बिना शुद्धिकरण के आभूषण ग्रहण करने से परिवार पर दोष होता है। यही झांसा महिला को देकर उसे आंख बंद करने कहा। इसी बीच उच्चके महिला का कंगन लेकर फरार हो गए। कंगन की कीमत करीब चार लाख रुपए बताया गया है। घटना के बाद महिला के परिवारवालों ने घटनास्थल के आसपास प्रतिष्ठनों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.