बिजनौर, अप्रैल 10 -- शुगर मिल की डाली गई गर्म राख में झुलसकर मासूम की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने शुगर मिल प्रबंधक व अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन अप्रैल को कोतवाली शहर के गांव पेदी सादात में शुगर मिल के ठेकेदार ने गर्म राख को गांव के पास कर्बला में डाल दी थी। जिससे झुलस कर तौफीक की ढाई साल की बेटी अनाविया की मौत हो गई थी। जबकि तौफीक, उसकी पत्नी जैतून और पड़ोसी कलवा अनाविया को बचाने में झुलस गए थे। तौफीक ने अपनी बेटी का मौत का जिम्मेदार शुगर मिल प्रबंधक व राख डालने वाले अज्ञात ठेकेदार को बताया था। कोतवाली शहर पुलिस ने तौफीक की तहरीर पर शुगर मिल प्रबंधक व अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल उदयप्रताप ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्ठि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.