मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- पुलिस बजाज शुगर मिल के गन्ना उप प्रबंधक से ठगी करने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से नगदी व मोबाईल फोन आदि बरामद किए हैं। शुगर मिल अधिकारी सतीश चंद्र ओझा से लोन के नाम लाखों रुपए की गई थी। मिल अधिकारी ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ आशीष गुप्ता व सागर प्रताप सैनी निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 10, 730 रुपए, 4 मोबाईल फोन, 3 आधार कार्ड, 1 पेन कार्ड, 1 डेबिट व 3 क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.