वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 30 -- सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। सीबीएसई ने परीक्षा को लेकर सर्कुलर भी जारी किया है, इसमें परीक्षा के दौरान शुगर रोगी छात्रों को राहत दी गई है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर ऐसे छात्र-छात्राओं को अपने साथ चॉकलेट, टॉफी, फल और ग्लूकोमीटर ले जाने की अनुमति दी है। सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में निर्देश दिए गए हैं कि शुगर पीड़ित छात्र परीक्षा केंद्रों पर अपने साथ टॉफी, चॉकलेट, चीनी की गोलियां, केला, सेब, संतरा जैसे फलों के साथ ही आवश्यक दवा भी साथ ले जा सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ उन विद्यार्थियों को मिलेगी, जिनका स्टूडेंट की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) में स्कूल की ओर से टाइप वन शुगर का जिक्र किया गया होगा। यह भी पढ़ें- एसएससी एमटीएस सिटी स्लिप जारी, जानिए किस शहर में है आपकी परीक्षा ...