लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ। सिटी बस के ड्राइवर, कंडक्टर और कर्मियों की जांच के लिए गुरुवार को दुबग्गा स्थित बस डिपो में जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में सौ से ज्यादा लोगों ने चार तरह की जांचें कराईं। इनमें आई चेकअप, ईयर चेकअप, ब्लडप्रेशर और शुगर की जांच हुई। जांच में अधिकांश ड्राइवर-कंडक्टर को शुगर और आंखों में कम रोशनी मिली। यह शिविर डॉ. जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों की देखरेख में आयोजित हुआ। आयशर ड्राइवर केयर प्रोग्राम टीम के डाक्टर शुभम साहू ने बताया कि जांच में सबसे ज्यादा शुगर और आंखों की रोशनी से जुड़े मामले सामने आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...