मुजफ्फरपुर, जनवरी 17 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड स्थित शीतला गली में एक गोदाम में पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम छापेमारी की। गोदाम से दो करोड़ की विदेशी व नकली सिगरेट जब्त की गई। मुंबई से आए आईटीसी कंपनी के अधिकारी की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापेमारी की भनक लगते ही गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। विदेशी सिगरेट को इंडोनेशिया, कोरिया, म्यांमार से तस्करी करके लाने की आशंका है। गोदाम से कई इंडियन ब्रांड की सिगरेट की नकली पैकिंग भी मिली है। इसकी सूचना पर एएसपी टाउन-1 सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि मुंबई की कंपनी के अधिकारी की सूचना पर नगर थाने की पुलिस शुक्ला रोड स्थित शीतला गली स्थित गोदाम में छापेमारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.