नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- 16 दिसंबर से खरमास भी शरू हो रहे हैं और इससे पहले शुक्र अस्त हो रहे हैं। इसलिए विवाह 11 दिसंबर से बंद हो जाएंगे। 11 दिसंबर से विवाह के मुहूर्त बंद रहेंगे। दरअसल शुक्र के अस्त होने पर विवाह नहीं किए जाते हैं, विवाह में गुरु और शुक्र का तारा देखा जाता है, अगर गुरु और शु्क्र में से कोई एक भी अस्त होता है तो विवाह नहीं होते हैं। आज 5 दिसंबर से पौष मास लग रहा है। इसके बाद 11 दिसंबर को शुक्र के अस्त होने के कारण शादी का आखिरी मुहूर्त 11 को है। इसके बाद खरमास 15 दिसंबर से लग रहे हैं, इसलिए विवाह और मांगलिक कार्यों पर ब्रैक लग जाएगा। शुक्र 11 दिसंबर, 2025 से अस्त हो रहे हैं और कुल 53 दिनों तक अस्त रहेंगे और फिर वे 1 फरवरी, 2026 को उदित होंगे। इसके बाद से विवाह के मुहूर्त खुलेंगे। आपको बता दें कि शुक्र सुख, वैभव, प्रेम, धन,...