रुद्रपुर, फरवरी 21 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार दोपहर युवकों के दो गुटों में हुए विवाद के बाद रात में शुक्र बाजार में एक पक्ष ने मारपीट कर दहशत फैलाने के लिए बाजार में सरेआम तमंचे लहराए। इससे दुकानदारों और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर फौजी मटकोटा में कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। रात में एक पक्ष मेट्रोपोलिस मॉल के पीछे लगने वाले साप्ताहिक शुक्र बाजार में पहुंचा और दुकानों के सामने तमंचे लहराने लगा। सूचना मिलने पर एसआई चंदन सिंह बिष्ट और एसआई दीपक बहुगुणा मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने धर्मपुर फ्लाईओवर के पास दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कृष्णा नगर, गदरपुर निवासी विजयप...