समस्तीपुर, दिसम्बर 20 -- समस्तीपुर/हिटी। ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान पछुआ हवा कनकनी को लगातार बढ़ा रही है। लोग गर्म कपड़ों व बिजली उपकरणों से गर्म रहने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। जगह-जगह निजी अलाव की व्यवस्था लोगों को हल्की राहत पहुंचा रही थी। यह हालात सुबह से ही जारी रहा। इस दौरान लोग दिन भर धूप को ले तरसते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से करीब 7.1 डिग्री कम है। इससे पूर्व आज के दिन में वर्ष 2019 में दिन का तापमान 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आज का दिन इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। क्या है मौसम का पूर्वानुमान : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार...