अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या। इंजेक्शन की ओवरडोज से महिला की मौत के आरोपी निर्मला हास्पिटल के पैरामेडिकल स्टाफ का बयान शुक्रवार को होने की सम्भावना है। बयान कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को पत्र लिखा है। जिसके बाद गुरुवार को बयान होने की सम्भावना थी। लेकिन अधिकारियों की बैठक होने के कारण इसे शुक्रवार के लिए टाल दिया गया। इंजेक्शन के ओवरडोज के आरोप में उसे लगाने वाली स्टाफ का बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...