मुंगेर, जून 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाए। सुबह होते ही तेज धूप के साथ सूर्योदय हुआ और तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर बाद 2:00 तक मुंगेर का अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की अधिकतम दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस का स्तर इतना बढ़ गया कि, लोग हल्की सी मेहनत में ही पसीना-पसीना होते रहे। हालांकि, दोपहर बाद कई बार ऐसा लगा कि, अब वर्षा होगी लेकिन केवल दो-चार बूंद गिर कर रह गया। इसके बाद तेज धूप निकल आया। इसके साथ ही सुबह से ही चल रही हल्की पूर्वी हवा भी गर्म हवाओं में तब्दील हो गई और राहत देने के बजाय गर्मी का एहसास और बढ़ा गई। हवा की अधिकतम गति 7 किमी प्रति घंटा रही। शहरवासियों ने सुबह से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.