मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- उन्नतशील जाट समाज को एकजुटता के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र मे प्रभावी बनाने बुजुर्गो के मार्ग दर्शन मे युवा पीढ़ी को संस्कारशील व विकसित बनाने के प्रयास मे आगामी 23 जनवरी को मोरना मे अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा जाट महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसके संबंध मे आयोजित मीटिंग मे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गयी। मोरना मे शुक्रताल मार्ग पर अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी बृजवीर सिंह ने बताया कि एकजुटता व आपसी समन्वय के साथ जाट समाज को प्रत्येक क्षेत्र मे उन्नत और विकसित बनाने के लक्ष्य को लेकर आयोजित महासम्मेलन मे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह,राष्ट्रीय सचिव धर्मवीर सिंह खोकर सहित सभी खाप के थाम्बेदार चौधरी व गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। प्रधान सर...