मुंगेर, दिसम्बर 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई, जिसके साथ सुबह और शाम की ठंड में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। मुंगेर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हवा की अधिकतम गति लगभग 12 किमी प्रति घंटा रही। पछिया हवा की गति और बढ़ी हुई ठंडक ने दिनभर की गतिविधियों को प्रभावित किया। हालांकि, आसमान साफ रहा और सूर्य की रोशनी पूरे दिन खिली रही, परंतु ठंडी पछिया हवा ने धूप की तीव्रता को काफी हद तक कम कर दिया। इससे शहर का मौसम हल्की ठंड के साथ खुशनुमा बना रहा, लेकिन सर्द हवाओं ने सुबह-शाम लोगों को सतर्क रहने पर मजबूर किया। दिनभर हल्की पछिया हवा चलने से वातावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.