प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को 12:30 बजे घोषित होगा। इसी के साथ बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव और सचिव भगवती सिंह बोर्ड मुख्यालय से दोपहर 12:30 बजे परिणाम जारी करेंगे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है। इसी के साथ आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं। आंकड़ों पर एक नजर 27,32,216 परीक्षार्थी हाईस्कूल में थे 27,05,017 विद्यार्थी इंटर में पंजीकृत थे 8,140 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.