भागलपुर, जनवरी 2 -- पूर्णिया। -शुक्रवार को दिल्ली में धुंध के चलते पूर्णिया आने वाली फ्लाइट सिक्योरिटी चेक के बाद भी उड़ान नहीं भर पायी। फ्लाइट कैंसल कर दी गयी। इसके तलत पूर्णिया हवाई अड्डा पर दिल्ली जाने वाले यात्री फ्लाइट आने का इंतजार करते रह गये। यात्रियों ने इस पर नाराजगी भी जताई। टाटा इंडिगो के अधिकारियों की पहल के बाद कुछ यात्रियों को कोलकाता तो कुछ को हैदराबाद होकर दिल्ली भेजा गया। कुछ यात्री को बागडोगरा से फ्लाइट की सुविधा दी गयी। शेष यात्रियों को शनिवार को पूर्णिया से दिल्ली के लिए रवाना किया जायेगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण दिल्ली से फ्लाइट सिक्योरिटी चेक के बाद भी पूर्णिया के लिए उड़ान नहीं भर पायी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...