मुरादाबाद, जनवरी 16 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद में शुक्रवार की सुबह की शुरुआत कोहरे और गलन भरी हवाओं के बीच हुई। पश्चिम की ओर से चलने वाली पांच किमी प्रति घंटे की हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। एक दिन में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण लोग काफी परेशान दिखे। मौसम वेधशाला प्रभारी डॉ. निसार अहमद ने बताया कि गुरुवार का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विजिबलिटी 200 मीटर रही। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तापमान और गिर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...