बोकारो, मई 31 -- शुक्रवार को बोकारोवासी उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। सुबह 9 बजे ही कड़ाके की धूप हो गई। जिसके बाद लोगो का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। एक दिन पहले ही बारिश से मौसम अच्छा हुआ था। लेकिन एक दिन बाद ही मौसम में आए इस बदलाव से लोग परेशान दिखे। दोपहर करीब 1 बजे तक चिलचिलाती धूप में सड़को पर आवागम प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनो के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। इससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। शुक्रवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनो के दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। जिससे भीषण गर्मी का प्रकोप एक बार फिर शरवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.