नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हफ्ते का पांचवां दिन यानी शुक्रवार मां देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ज्योतिष के मुताबिक यह दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा है। इसलिए इस दिन की महत्वता और भी बढ़ जाती है। यह दिन धन को आकर्षित करने के मामले में भी शुभ है। ऐसे में लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन तरह-तरह के उपाय करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। साथ ही घर में आर्थिक तंगी कभी नहीं होगी ।कमल का फूल मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है। ऐसे में शुक्रवार के दिन लकड़ी की चौकी पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति रखें। इसके बाद सी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद साधक मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करते हुए देवी को 54 या 108 कमल चढ़ाएं और...