मुंगेर, अप्रैल 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। गुरुवार की देर रात तेज आंधी के साथ हुई वर्षा और शुक्रवार की सुबह में भी हुई हल्की बारिश ने मुंगेर के मौसम में जबरदस्त बदलाव ला दिया है। अनुमान के अनुरूप हुई इस वर्षा से तापमान तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। इसके साथ ही पूर्वी दिशा से चल रही हल्की ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। वेदर डॉट कॉम के अनुसार शुक्रवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास एवं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, हवा की अधिकतम गति 18 किमी प्रति घंटा के आसपास रही। इसके साथ ही 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.