नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- सूर्य और शुक्र दिसंबर में एक साथ होंगे, इन दोनों ग्रहों के एक साथ होने से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। आइए जानें 20 दिसंबर को धनु राशि में शुक्र औरसूर्य क्या फल देंगे। सूर्य अभी धनु राशि में हैं, इस राशि में शुक्र भी 20 दिसंबर को आ जाएंगे। इस प्रकार इन दोनों की युति बहुत खास होने वाली है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह सुख, समृद्धि, प्रेम, विवाह, सौंदर्य, विलासिता, कला और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह हैं, वहीं सूर्य आत्मा, पिता, नेतृत्व, सम्मान, सफलता, ऊर्जा, हेल्थ और सरकारी सेवा, और आत्मविश्वास के कारक ग्रह हैं। अगर ये दोनों सही राशि में हैं, तो आपको शुक्र की कृपा से समृद्धि और सूर्य की कृपा से सफलता और सम्मान मिलेगा। इन दोनों के एक साथ होने से शुक्रादित्य योग भी बन सकता है। यहां पढें कौन सी राशियां इस युत...