मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में माघी पूर्णिमा पर दूर दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगाजी में डुबकी लगाई। हनुमद्धाम नक्षत्र वाटिका में दर्शन करने को श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रही। नगरी के गंगा घाट पर रविवार की सुबह ही माघी पूर्णिमा के स्नान करने को लेकर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांध कर परिवार की खुशहाली के लिए मनौती मांगी। कारगिल बलिदानी स्मारक व ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर भी श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया। श्रद्धालुओं ने हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, मां पीतांबरा धाम, श्री गंगा मंदिर, दंडी आश्रम, अखंड धाम,...