मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में श्री गंगा सेवा समिति ने गंगा घाट पर बनारस की तर्ज पर मां गंगा की भव्य आरती शुरू की है। जिसको लेकर घाट को रंग बिरंगी लाइट की रोशनी से जगमग किया गया है, इस दौरान घाट पर अनोखा दृश्य दिखाई देने लगा है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध उद्योगपति सतीश चंद गोयल ने कहा कि हिंदू धर्म में गंगा स्नान और आरती का विशेष महत्व माना जाता है। गंगा आरती न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। जिसको देखते हुए समिति ने काशी की तर्ज पर मां गंगा की भव्य आरती शुरू की है, जो घाट पर निरंतर जारी रहेगी, जिसमें अनेक श्रद्धालु अपनी आस्था और भक्ति के साथ शामिल होंगे। इससे पहले पंडित प्रमोद मिश्रा, हेमंत शर्मा, शिवम जोशी, सचिन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती की, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.