मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- मोरना। स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग प्रयागराज के निदेशक अनिल कुमार सोनी ने शुकतीर्थ धाम पहुंचकर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में दर्शन और पूजन किया। निदेशक अनिल कुमार सोनी ने सपत्नीक सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजा की। पुरोहित सुमन कृष्ण शास्त्री ने भागवत तपोभूमि की महिमा बताई। निदेशक सोनी ने वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के संग्राहलय का अवलोकन कर तीर्थ जीर्णोद्धारक संत विभूति को श्रद्धाजंलि अर्पित की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने निदेशक को शॉल, शुकतीर्थ साहित्य और प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया। सोनी ने कहा कि शुकतीर्थ सनातन धर्म का मुख्य केंद्र है। भागवत कथा जीवन का मार्गदर्शन करती है। युवा पीढ़ी धर्म, आध्यात्म, सत्संग के महत्व को समझे और धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन करें। सहायक लेखा पर...