दरभंगा, जून 1 -- दरभंगा। शी फूड्स, दरभंगा मिथिला मखाना के क्षेत्र में लगातार बड़े कार्य कर रहा है। देश-विदेश में कई जगहों पर मिथिला मखाना को निर्यात करने के क्रम में अमेरिका के लिए भेजा गया। मिथिला के इस स्टार्टअप को यह ऑर्डर दुबई में आयोजित 'गुलफूड 2025 व्यापार मेले के दौरान प्राप्त हुआ था। इस खेप को भेजने के दौरान राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा के प्रमुख एवं वैज्ञानिक, बिहार उद्योग विभाग के अधिकारी सहित शी फूड्स के फाउंडर्स मौजूद थे। फाउंडर फराज ने कहा कि मिथिला मखाना को वैश्विक पहचान मिलने से इस क्षेत्र में कई अवसर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.