नई दिल्ली, फरवरी 14 -- शी पोर्टल से महिलाओं का शिकायत दर्ज कराना आसान नई दिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य हर कार्य क्षेत्र को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना और उन्हें समान कार्य अवसर प्रदान करना है। शी-बॉक्स पोर्टल पर कार्यस्थलों के पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है जिससे महिलायें आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें । नई दिल्ली में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि शी-बॉक्स पोर्टल ने महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर अपनी शिकायतें दर्ज कराना आसान बना दिया है। उन्होंने बताया कि कई कार्यस्थलों ने इस केंद्रीकृत पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सफर में ...