गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर। हजरत सैयद गाजी मोमिन शीश अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का रिवायती सालाना उर्स जाफरा बाजार स्थित शीशमहल दरगाह में अकीदत के साथ मनाया गया। शीश महल दरगाह में बाबा शीश अली शाह के मजार शरीफ पर चादर व गागर का चढ़ावा भेंट किया गया। दरगाह के व्यवस्थापक और गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी ने कहा कि हजरत शीश अली शाह ने दुनिया भर में मानवीय मूल्यों को स्थापित करने और अपनों में रहकर मानव जीवन को बेहतर बनाने का संदेश देकर अमन-शांति के साथ रहने की सीख दी। सभी को एक साथ मिलकर अपने बुजुर्गों के पैगामों को मंज़रे आम करने की आवश्यकता है। तभी हम सब विकसित भारत की परिकल्पना कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से अब्दुल रहमान, राजकुमार, बसंत चौधरी, मुर्तजा हुसैन रहमानी, शकील अहमद अंसारी, रामजीत, असरार आलम, मुहम्मद रजा लड्डन खान, प्रवीण कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.