गाजीपुर, मई 29 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तिलाड़ी गांव में सुबह नहर किनारे शीशम के पेड़ से गांव निवासी 60 वर्षीय गोरख पाण्डेय का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार रात में पत्नी से झगड़ा होने के बाद फांसी लगाई है। मृतक गोरख पाण्डेय की विवाहिता पुत्री सुमन तिवारी ने बताया कि रात्रि में खाना खाकर घर पर सोए थे। रात्रि में एक बजे के लगभग बिस्तर से उठकर घर से चले गए थे। सुबह शव मिलने की सूचना मिली है। गोरख पाण्डेय का एक पुत्र दीपक पाण्डेय व एक पुत्री सुमन है। दोनों विवाहित हैं। घटना के दिन घर पर पत्नी, पुत्री थी। पुत्र दीपक वाराणसी में प्राइवेट नौकरी करता है और वहीं पत्नी को लेकर रहता है। सूचना मिलने के बाद वह भी गांव पहुंच गया। गोरख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.