बहराइच, मार्च 25 -- तेजवापुर। बेड़नापुर चौकी अंतर्गत बौंडी-मरौचा मार्ग पर रामबहादुर मौर्या एकेडमी के पास एक ऑटो शीशम के पेड़ से टकरा गई। जिससे टेम्पो में सवार एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष की मृत्यु हो गई। घायलों में बौंडी थाना क्षेत्र के बेड़हा बैरिया निवासी घायल आलिया पत्नी अब्दुल हसन, सलमान पुत्र अब्दुल हसन , देहात कोतवाली के सिकडिहा निवासी राजेंद्र पुत्र जगलाल शामिल हैं। बेड़नापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि एक टेम्पो शीशम पेड़ से टकरा गया था। चार लोग सवार थे। एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अज्ञात मृतक का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.