बांदा, दिसम्बर 25 -- बांदा। संवाददाता नरैनी थाने के संत राम का पुरवा अंश खरौंच में शीशम के हरे पेड़ कटवाने पर वन दारोगा ने लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नरैनी वन क्षेत्र के वन दारोगा देवांशु सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संतराम का पुरवा अंश खरौंच निवासी किसान ब्रजगोपाल ने अपने बटाईदार दादू केवट से मिलकर शीशम के दो पेड़ कवटाए हैं, जो काफी बड़े व पुराने हैं। प्रतिबंधित प्रजाति के इन पेड़ों को कटवाने की विभाग से कोई अनुमति भी नहीं ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...