हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी। युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति शीशमहल में बुधवार को राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। जिसमें महाराजा दशरथ व केकैयी के अभिनय को काफी सराहा गया। मुख्य अतिथि शंकर दत्त पांडे, अंजू जोशी, पार्षद निर्मला तिवारी ने दीप जलाकर लीला का शुभारंभ किया। उनके स्वागत करने में कमेटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, मुख्य व्यवस्थापक गिरीश चंद्र तिवारी, संरक्षक हरीश चंद्र पांडे, महामंत्री एनडी तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश फुलारा, सचिव विक्रम डंगवाल, महिला उपाध्यक्ष पुष्पा संभल, सुरेश तिवारी, नित्यानंद बृजवासी, उमेश जोशी, दीपचंद तिवारी, देवेश तिवारी, रमेश पलड़िया, गणेश वर्मा, बालकिशन आदि ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...