विकासनगर, जुलाई 20 -- पछुवादून में अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को लेकर अब प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। अवैध कब्जों की शिकायत पर प्रशासन का बुल्डोजर गरजने लगा है। यहां शीशमबाड़ा और ईस्ट होप टाउन में लंबे समय से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत मिल रही थी, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध प्लॉटिंग व अवैध कब्जों का ध्वस्त किया। पछुवादून में ग्राम समाज, नदी, नालों, पोखरों की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से कभी कभार इन कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है, बावजूद इसके अवैध कब्जों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को तहसील प्रशासन की टीम ने शीशमबाड़ा और ईस्ट होप टाउन में बड़ी कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.