कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर के खेरवा गांव में गुरुवार को शीला देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। हत्या शीला देवी के इकलौते बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार की रात पुलिस ने उसके साथी को भी धर दबोचा। चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के कधवनिया गांव की शीला देवी पत्नी शिवगनेश अपने चचेरे भाई जय सिंह पुत्र भैरव प्रसाद सिंह निवासी खेरवा, मंझनपुर के यहां रहती थी। शीला देवी अपने इकलौते बेटे किशन किशोर उर्फ बीरू की आदत से नाराज रहती थी। किशन किशोर जमीन मांग रहा था, इसके अलावा खाता में जमा तीन लाख रुपया भी मांग रहा था। शीला देवी ने इंकार कर दिया था। बेटे की हरकतों को देखते हुए शीला देवी ने अपने बैंक खाता का नामिनी अपने भाई...